Thursday, January 3, 2019

हाई बीपी की गंभीर समस्या से छुटकारा पाने में बहुत मददगार है लहसुन का सेवन

सामान्यतः लहसुन का उपयोग सब्जी में किया जाता हैं, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि यदि लहसुन को खाली पेट खाया जाए तो इससे कई तरह के महत्वपूर्ण फायदे होते हैं। आइये आपको बताते हैं खाली पेट लहसुन खाने के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में-


advertisement:


अगर आपको हाई बीपी की गंभीर समस्या है तो आपको खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए। दरअसल लहसुन ब्‍लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करने में बहुत मददगार है। ऐसे में यह आपके लिए अत्यधिक लाभदायक साबित हो सकता है।

लहसुन आपके पेट के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है। खासतौर से पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्‍ज की रोकथाम में लहसुन बहुत उपयोगी है। इसके लिए आप पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्‍ज से अत्यधिक आराम मिलेगा।

लहसुन दिल से संबंधित गंभीर समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2TohOEW

No comments:

Post a Comment