
अगर हमारे शरीर में विटामिन D की कमी है तो यह न केवल हड्डीयों के लिए बहुत हानिकारक है, बल्कि अस्वस्थ गर्भावस्था के लिए भी जम्मेदार है। महिलाओं के लिए गर्भधारण समय में विटामिन व अन्य तत्व बहुत अधिक प्रभाव डालतें है। इसलिए किसी भी तत्व की कमी या अधिकता गर्भधारण को अत्यधिक प्रभावित कर सकती है।
एक ताज़ा अध्ययन के मुताबिक, गर्भावस्था के नुकसान के बाद गर्भधारण करने वाली महिलाओं में विटामिन D के पर्याप्त स्तर वाली महिलाओं की तुलना में विटामिन D के अपर्याप्त स्तर वाली महिलाओं में दुबारा गर्भपात होने की संभावना बहुत अधिक होती हैं।
इस अध्ययन के मुख्य जांचकर्ता ने यह कहा की हमारे निष्कर्ष के मुताबिक विटामिन D गर्भावस्था में सुरक्षात्मक भूमिका निभा सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विटामिन D व कैल्शियम की अत्यधिक कमी नही होनी चाहिए।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Y2rBri
No comments:
Post a Comment