
राशिफल (10 मार्च 2019)
मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।
वृष राशि :- आज का दिन ठीक-ठाक है। आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे, जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे।
कर्क राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने के संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी के साथ अपना दिन खुशी में बिता सकेंगे।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। विदेश से समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है।
कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके लिए घर-परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति में शामिल रहेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। आपका मन खुश रहेगा।
मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा ब्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे।
कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा।
मीन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SSPryk
No comments:
Post a Comment