
आपने लोगों को यह कहते हुए तो अवश्य सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी भोजन करना आवश्यक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन करने का भी अपना एक तरीका होता है। अगर आप भोजन करने के बाद कुछ गलतियां करते हैं तो इसका हर्जाना आपकी सेहत को चुकाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में, जिसे अक्सर लोग भोजन के बाद करते हैं-
भोजन के बाद फल खाने की गलती न करें। दरअसल, फल को आपके पेट से होकर आंतों में जाकर पचने में 20 मिनट लगता है। खाने के बाद फल का सेवन से उसका आंतों में पहुंचने का समय बिगड़ जाता है और वह आपके खाए हुए खाने को भी खराब करता है।
खाने के बाद नहाना भी उचित नहीं माना जाता। ऐसा करने से हाथों और पैरों में खून का संचार बढ़ जाता है। इसलिए पेट के आसपास खून की मात्रा घट जाती है। इससे पेट का पाचन तंत्र कमजोर होता है।
खाने के बाद चाय पीने की भूल गलती से भी न करें। अगर आपको चाय पीनी है तो खाने के एक घंटे बाद पिएं।
कुछ लोगों को खाने के बाद लेटने की आदत होती है। लेकिन ऐसा करने से बचें। अगर आप खाने के तुरंत बाद सोएंगे तो खाना अच्छे से पचेगा नहीं। इससे गैस्ट्रिक इश्यूज हो जाएंगे।
आमतौर पर खाने के दौरान लोग अपने पेंट का बेल्ट ढीला कर देते हैं ताकि वे सहज महसूस करें। लेकिन इससे ओवरईटिंग के शिकार हो सकते हैं। पहले ढीला फिर कसने से आंतें ट्विस्ट हो जाती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EMkE0Y
No comments:
Post a Comment