Saturday, March 9, 2019

दस्त ने कर दिया है परेशान, यह टिप्स आएंगे काम

आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल जिस प्रकार का है, उसके कारण पाचन संबंधी परेशानियां होना लाजमी है। अक्सर गलत भोजन या मौसम में बदलाव के चलते जब व्यक्ति को पेट में इंफेक्शन हो जाता है तो पेट संबंधी दिक्कतें शुरू होती है। इन्हीं परेशानियों में से एक है दस्त। दस्त के कारण व्यक्ति कुछ भी नहीं कर पाता और इससे शरीर में कमजोरी भी आती है। तो चलिए आज हम आपको इससे निपटने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं-


advertisement:


अगर आपको पेट की किसी भी प्रकार की समस्या है तो अपना वाटर इनटेक बढ़ा दें। आप चाहें तो फलों के रस का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पानी में नमक या शकर मिला लें। नारियल पानी और गाजर का रस भी फायदेमंद होता है।

अदरक भी दस्त में आराम दिलाता है। इसके लिए एक कप छाछ में आधा चम्मच अदरक पाउडर मिलाकर पी जाएं। दिन में तीन से चार बार पीने से फायदा होगा।

छाछ भी लूज मोशन को दूर करता है। इसमें पाया जाने वाला बैक्टीरिया पाचन शक्ति को ठीक रखता है। इसमें एक चम्मच नमक, चुटकी भर काली मिर्च और जीरा डालकर अच्छे से मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पिएंगे तो लूज मोशन में आराम मिल जाएगा।

नीबू के रस में एंटी इंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। एक गिलास पानी में नींबू का रस, एक चम्मच नमक और थोड़ी चीनी मिलाकर पिएं। आपको यकीनन काफी राहत महसूस होगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VOQvVQ

No comments:

Post a Comment