Sunday, March 10, 2019

सर्दी-खांसी की दवाई लेते समय न भूलें यह रूल्स

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी होना एक आम बात है। यूं तो सर्दी-खांसी दो-तीन दिन में ठीक हो जाती है लेकिन अक्सर लोग राहत पाने के लिए दवाईयों का सहारा भी लेते हैं। यह सच है कि दवाई लेने से स्थिति में काफी हद तक सुधार होता है लेकिन दवाइयां लेते समय कुछ जरूरी बातों की तरफ ध्यान देना बेहद आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


कभी भी दवाई लेने से पहले उसकी एक्सपाइरी डेट पर एक बार नजर अवश्य डालनी चाहिए। कुछ लोग घर में रखी दवाई ले लेते हैं लेकिन उसकी एक्सपायरी डेट नहीं पढ़ते। जिसके कारण लेने के देने पड़ जाते हैं।

कभी भी एक ही समय में दो दवाएं एक साथ न लें। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो पहले डाॅक्टर से इस बारे में अवश्य बात करें।

अगर दवा की दो खुराक लेने के बाद भी कोई फर्क न पड़े तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। साथ ही सेल्फ मेडिकेशन से बचें।

जितना डोज बताया गया हो उतना ही लें। दवा की खुराक लेने के लिए कप या किसी चम्मच का ही इस्तेमाल करें जोकि दवा के साथ ही मिलते हैं।. ओवरडोज होने पर आपको नींद के साथ-साथ उल्टी, जी मिचलाना, धुंधला दिखाई देना, बुखार, दिल की धड़कन का अनियमित होना, उच्च रक्तचाप, पेट खराब होना आदि समस्याओं के साथ दो-चार होना पड़ सकता है।

दवा को हमेशा पानी के साथ ही लें। कभी भी इसे चाय या अन्य पेय पदार्थ के साथ न लें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UuieLb

No comments:

Post a Comment