
गुलाब जल एक ऐसी चीज है जो लगभग हर महिला की स्किन केयर किट में शामिल जरूर होती है। चाहे स्किन पर थकान हो या किसी तरह का फेस पैक बनाना हो, उसमें गुलाबजल बेहद काम आता है। लेकिन यह सिर्फ स्किन की सफाई ही नहीं करता, बल्कि इससे अन्य भी कई लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
जिन महिलाओं की स्किन पर बढ़ती उम्र के कारण झुर्रियां हैं, उन्हें गुलाब जल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके लिए मुलतानी मिट्टी में नीबू की कुछ बूंदें मिलाकर गुलाब जल मिक्स करें। इस मिश्रण को 15 मिनट फेस पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
वहीं सनबर्न की समस्या दूर करने के साथ-साथ गुलाबजल सूदिंग इफेक्ट भी देता है। इसके लिए आप घर से निकलने से पहले आप शरीर पर थोड़ा गुलाब जल लगा लें। इससे धूप का असर नहीं होगा और साथ ही ठंडक भी महसूस होगी।
अगर आपको आंखों में जलन महसूस होती है या फिर आंखों में थकान-सी लगती है, तो भी गुलाबजल का प्रयोग करें। इसके लिए रूई को गुलाब जल में भिगोकर आखों के ऊपर कुछ मिनटों के लिए रख लें, इससे आराम मिलेगा।
गुलाब जल बालों को भी कई तरह के फायदे प्रदान करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले 5 या 6 चम्मच गुलाब जल लेकर उससे हेड मसाज करें। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होगी और यह एक कंडीशर का भी काम करेगा।
गुलाब जल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल चेहरे पर क्लिंजर के रूप में हो सकता है। ग्लिसरीन की कुछ मात्रा लेकर उसे गुलाब जल में डालें। इन दोनों के मिश्रण को आप एक बोतल में स्टोर कर सकते है। इससे रोजाना चेहरे को साफ करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ut17JN
No comments:
Post a Comment