Friday, May 17, 2019

होम्योपैथिक दवाओं के सेवन पर ध्यान रखें ये जरूरी बातें

आज के समय में लोगों का रूझान एक बार फिर से होम्योपैथिक दवाओं की तरफ बढ़ने लगा है। एलोपैथी दवाएं भले ही आपको तुरंत ठीक कर दें लेकिन इसके बहुत से साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बना रहता है। वहीं दूसरी ओर, होम्योपैथिक दवाएं न सिर्फ बीमारी को जड़ से खत्म करती हैं, बल्कि इनसे शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं होम्योपैथिक दवाओं के सेवन में ध्यान रखने वाली कुछ जरूरी बातों के बारे में-


होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन करने के बाद करीब 10 मिनट बाद किसी भी चीज का सेवन न करें। साथ ही होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करने वाले व्यक्ति को कॉफी, चाय और नशे से दूरी बना लेनी चाहिए।


जब भी आप होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करें, तुरंत डिब्बी को बंद कर दें। साथ ही इन्हें हमेशा ठंड़ी जगह पर रखे। गर्म जगह पर रखने से इसका लिक्विड उड़ जाता है और सिर्फ चीनी ही रह जाती है। जिस वजह से यह दर्वाइ असर नहीं कर पाती।


होम्योपैथिक दवाओं को ढक्कन की मदद से मुंह डालना चाहिए क्योंकि इनके हाथ में लेने से इनपर लगा लिक्विड हाथ में ही रह जाते है, जिससे दवाई का कोई असर दिखाई नहीं देता।
अक्सर लोग घर में पड़ी किसी भी दवाई का सेवन कर लेते है, जिसका स्वास्थ्य गलत असर पड़ सकता है। इसलिए डॉक्टरी सलाह लेकर ही दवाइयों का सेवन करें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WQ8KuP

No comments:

Post a Comment