Friday, May 17, 2019

बिना हाथ धोए भोजन का सेवन करना होता है खतरनाक

मां बाप हर बच्चे को सिखाते हैं कि खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं, रात को सोने से पहले ब्रश करें, नाखून छोटे रखें आदि लेकिन जैसे जैसे हम बड़े होते हैं ये आदतें छूट जाती हैं। जैसे जैसे हम ये आदतें छोड़ते है हम कई बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। आज भी कई लोग बिना हाथ धोए भोजन का सेवन करते हैं। आज हम आपको बातएंगे कि बिना हाथ धोये
खाना खाने से क्या नुकसान होते हैं।

बिना हाथ धोए भोजन का सेवन करने से थ्रोट इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आपको कफ और खराश की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

हम दिनभर हाथों का प्रयोग करते है जिससे हमारे हाथों में ऐसे रोगाणु चिपक जाते है जिससे हमें फूड इंफेक्श हो जाती है।

गंदे हाथों से भोजन का सेवन करने से पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। पाचन क्रिया दुरुस्त ना होने पर आपको दस्त, कब्ज, पेट दर्द और गैस आदि प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EeFXJc

No comments:

Post a Comment