Tuesday, May 7, 2019

मिश्री है सेहत के लिए बेहद गुणकारी, जानें इसके फ़ायदे

मिश्री को लोग अक्सर अपना मुंह मीठा करने के लिए या फिर भोजन के बाद खाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, बहुत सी जगहों पर तो मिश्री को बतौर प्रसाद भी बांटा जाता है। इसे खाने में भी बड़ा ही आनंद आता है, लेकिन क्या आप इसके स्वास्थ्य लाभों से परिचित हैं, नहीं न। तो चलिए आज हम आपको इससे होने वाले कुछ लाभों के बारे में बताते हैं-


मिश्री मुंह के छालों को ठीक करने में काफी मददगार है। अगर मुंह में छाले हो गये हो तो मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। आपके छाले दूर हो जाएंगे।
वहीं गले मंे खराश होने पर भी मिश्री का सेवन करना अच्छा रहता है। लंबे समय से अगर आपको खांसी की परेशानी या गले में खराश महसूस हो रही हो तो मिश्री का सेवन करें। यह गले संबंधित समस्या को दूर करने में काफी सहायक है।


पैरों में जलन होने पर मक्खन और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाना चाहिए। यह जलन को तुरंत दूर कर देगा।


अगर आपके शरीर के उर्जा का स्तर गिर रहा है तो भी आप मिश्री का सेवन करें। इसके लिए आप एक गिलास पानी में मिश्री को मिलाकर पीएं। ऐसा करने से यह ग्लूकोज के रूप में शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसे पीने से शरीर को स्फूर्ति का एहसास होता है और कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिलती है।


वहीं नकसीर होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर सूघंने पर काफी आराम मिलता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VVaO7O

No comments:

Post a Comment