Monday, May 6, 2019

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है हल्दी , जानें इसके अन्य फायदे

दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को स्वस्थ बनाने में अहम रोल निभाता है और शरीर को बहुत ऊर्जा प्रदान करता है। ये रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखने में भी बहुत लाभदायक होता है। दूध को अगर हल्दी के साथ मिला कर पीया जाए तो बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मिश्रण कोल्ड, खाँसी, घावों को भरने, गैस आदि समस्या को ठीक करने में बहुत लाभकारी होता है। आइए जानें इसके लाभ –

हल्दी का दूध वायरल संक्रमण को ठीक करने में सहायक होता है। यह इम्म्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और ठंड, फ्लू, खांसी आदि से छुटकारा दिलाता है| इसका सेवन सुबह और रात दोनों समय करना चाहिए। बहुत फायदेमंद मिलेगा|

हल्दी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सांस नली में मौजूद रोगाणुओं को बाहर निकालने में अहम रोल निभाते हैं।

गर्म हल्दी का दूध पीने से वजन को कम किया जा सकता है| साथ ही हल्दी का दूध पीने से पीरियड के दर्द को कम किया जा सकता है|Share

हल्दी का दूध पीने से शरीर और जोड़ों में दर्द की समस्या आसानी से ठीक हो जाती है। अगर आपके हड्डी संबंधी समस्या है तो हल्दी का दूध पीना सहायक हो सकता है| ये शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

हल्दी का दूध पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में बहुत लाभदायक होता है| इसके सेवन से पेट के अल्सर, बवासीर, दस्त जैसी समस्याएं ठीक हो जाती है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2V7OW4h

No comments:

Post a Comment