Friday, May 17, 2019

सफेद बालों को काला करने के ये है बेस्ट घरेलू उपाय

वर्तमान के बदलते परिवेश और हार्मोन्स की गड़बड़ी के कारण बालों का असमय सफेद होना एक बहुत बड़ी समस्‍या बन चुकी है। इसके लिए कई लोग कलर का इस्‍तेमाल करते हैं। हालांकि कलर बालों को जड़ से पूरी तरह कमजोर बना सकता है। कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जो सफेद होते बालों की इस गंभीर समस्‍या को दूर कर सकते हैं। तो आइये जानते है सफेद बालो को काला करने के ये घरेलू उपाय…

आंवले का इस्तेमाल करे – आंवला न केवल आपकी सेहत के लिए अत्यधिक गुणकारी है बल्कि इससे नियमित उपयोग से सफेद होते बालों की समस्‍या से भी निजात मिलती हैं। आंवले को न सिर्फ डाइट में शामिल करें बल्कि मेंहदी में मिलाकर इसके घोल से बालों की कंडिशनिंग भी करते रहें।

बड़े काम की काली मिर्च – काली मिर्च इस्तेमाल करने से सफेद होते बाल भी पूरी तरह काले होने लगते हैं। इसके लिए काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धोने के बाद सिर में डालें। लंबे समय तक बालों में इस तरह करने से यह जबरदस्त असर दिखाती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Eg7oSM

No comments:

Post a Comment