Monday, May 27, 2019

फंगल इंफेक्शन में काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों में धुप के कारण अक्सर स्किन से जुडी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इन्ही प्रॉब्लम मे से एक है फंगल इंफेक्शन। ऊपरी सतह में पपड़ी, पैरों में खुजली, नाखूनों का पीला और मोटा होना, त्वचा पर लाल चकत्ते बनना और त्वचा में खुजली, रैशेज होना, ये सब फंगल इंफेक्शन के लक्षण हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप फंगल इंफेक्शन की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

जैतून के पत्ते:
फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए जैतून के 5-6 पत्तों को अच्छे से पीस कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को इंफेक्शन वाली जगहें पर 30 मिनट तक लगाएं और इसके बाद धो लें। कुछ दिनों में आपकी इंफेक्शन दूर हो जाएगी।

दही:
दही में एसिड होने के कारण यह हानिकारक बैक्टीरिया को मार देता है। कॉटन की मदद से दही को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर बाद इसे धो लें। ध्यान रहे, इंफेक्शन वाली जगह को कभी भी हाथों से न छुएं क्योंकि ये इंफेक्शन संक्रामक होता है।

एलोवेरा जेल:
एलोवेरा जेल इंफेक्शन खत्म करने के साथ साथ आपको जलन, खुजली और रैशेज से राहत दिलाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को त्वचा पर रगड़ें और 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wlCx33

No comments:

Post a Comment