Monday, May 6, 2019

अपनी रोजमर्रा की इन चीजों को कुछ इस तरह करें साफ

रोजमर्रा के दिन में ऐसी कई चीजें होतेी हैं, जिसका इस्तेमाल हम सभी करते हैं, लेकिन उनकी सफाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता और फिर यही गंदी चीजें बीमारियां फैलाती हैं। वहीं कुछ लोगों को समझ नहीं आता कि रोज यूज होने वाले ये आइटम कैसे साफ किए जाएं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

बैग की समय-समय पर सफाई करना बेहद जरूरी है। इसके लिए पहले बैग को डीक्लटर करें। पुरानी रसीदें या कागज आदि जो अब काम की नहीं रहीं और खुले पैसे बैग में से निकाल लें। हैंडबैग का लेबल चेक करें और उस हिसाब से ही इसकी सफाई करें।

जिम में आप अपनी हेल्थ पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन आपके जिम बैग का क्या। अपने जिम बैग का केयर लेबल चेक करें कि इसे मशीन में धोया जा सकता है या नहीं। इसे फ्रेश बनाए रखने के लिए बीच-बीच में इसे हवा में खोलकर रखें और एक डिसइंफेक्टेंट वाइप से इसे साफ करते रहें।

मोबाईल फोन स्क्वेयर इंच में करीब 25000 जर्म्स होते हैं। ये हर रोज यूज होने वाली चीजों में से सबसे ज्यादा जर्म्स वाली होती है। एक एवरेज मोबाईल फोन टॉयलेट सीट के जितना ही गंदा होता है। इसे अपने चेहरे से चिपकाकर नहीं रखना चाहिए। मोबाइल को माइक्रोफाइब्र कपड़े से साफ करें जिससे स्मार्टफोन के पीछे वाली स्क्रीन से धूल और दाग साफ किए जा सकें। सर्क्युलर मोशन में मोबाईल साफ करें और इसका कैमरा साफ करना नहीं भूलें वरना पिक्चर ब्लर हो जाएंगी। किसी भी तरह का क्लीनिंग फ्लूइड यूज नहीं करें। ज्यादातर स्मार्टफोन्स में ओलियो फोबिक कोटिंग होती है और क्लीनिंग फ्लूइड इसे डैमेज कर देंगे।

मेकअप ब्रश में डेड स्किन सेल छिपे हो सकते हैं। इसके अलावा बैक्टीरिया, डर्ट और डस्ट भी इस पर चिपके होते हैं। इन्हें बेबी शैम्पू से धोएं और फिर साफ नैपकिन पर सुखाएं। अगर रोज मेकअप करते हैं तो ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2J6XBmn

No comments:

Post a Comment