Thursday, May 16, 2019

गर्मियों का सबसे स्वास्थ्यवर्धक पेय है छाछ

यूं तो छाछ का प्रयोग सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों में अधिक होता है, लेकिन फिर भी हर मौसम में यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। फिर चाहे बात आपकी सेहत की हो या सौंदर्य की। हर मोर्चे पर इसका प्रयोग आपके लिए लाभकारी ही साबित होता है। तो चलिए जानते हैं छाछ के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-


छाछ में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए अगर आपका मन कुछ पीने का कर रहा है तो आप छाछ का सेवन करें। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और वजन भी नहीं बढेगा।
छाछ आपके इम्युन सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है, जिसके कारण आपको विभिन्न प्रकार के रोगों से लडने की शक्ति प्राप्त होती है।


वहीं छाछ आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। लगातार छाछ के सेवन से आपको पाचन तंत्र संबंधी कोई परेशानी नहीं होती।
इन सबके अतिरिक्त छाछ का सेवन आपके ब्लडप्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2HjZLwy

No comments:

Post a Comment