
गर्मियों के दिनों में शरीर का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी होता है| धूप और लू से बचने के लिए उचित आहार व तरल पदार्थ का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है। फलों व सब्जियों को खाने के साथ जूस, शेक्स आदि का सहारा लेना भी लाभदायक होता है| इससे न सिर्फ खुद को हाइड्रेटे रखा जा सकता है बल्कि शरीर को ऊर्जावान भी रखा जा सकता है| नींबू, तरबूज, लीची, जामुन आदि फलों के साथ साथ पुदीने का सेवन करना भी बहुत जरूरी है| पुदीने को पानी में डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है| यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ शरीर को गर्मी से मुक्त करने में कारगर होता है| आइए जानें पुदीने के पानी के फायदे –
स्किन के लिए लाभदायक
एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर पुदीने का पानी गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| इसको पीने से स्किन को फ्रेश रखा जा सकता है। यह त्वचा को हैल्दी रखता है|
पिंपल्स से राहत
पुदीने का पानी पीने से गर्मियों में तेलीय त्वचा से छुटकारा पाया जा सकता है| यह स्किन पर होने वाले मुहांसों को दूर करने का अच्छा विकल्प है| इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स से छुटकारा दिलाते हैं|
पेट को रखे हैल्दी
गर्मियों में पेट का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी होता है| ऐसे में पुदीने के पानी का सेवन कर शरीर को हैल्दी बनाया जा सकता है| इसमें पाया जाने वाला मेन्थॉल पाचन तंत्र को सुचारु रखता है|
सिरदर्द से छुटकारा
सिरदर्द से राहत पाने के लिए गर्मियों में पुदीने का पानी पीना लाभदायक होता है| इसको पीने से सिरदर्द एकदम दूर हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है|
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PMsZqy
No comments:
Post a Comment