Sunday, May 5, 2019

गर्मियों में मुंहांसो से राहत दिलाता है पुदीने का पानी, अवश्य करें इसका सेवन

गर्मियों के दिनों में शरीर का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी होता है| धूप और लू से बचने के लिए उचित आहार व तरल पदार्थ का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है। फलों व सब्जियों को खाने के साथ जूस, शेक्स आदि का सहारा लेना भी लाभदायक होता है| इससे न सिर्फ खुद को हाइड्रेटे रखा जा सकता है बल्कि शरीर को ऊर्जावान भी रखा जा सकता है| नींबू, तरबूज, लीची, जामुन आदि फलों के साथ साथ पुदीने का सेवन करना भी बहुत जरूरी है| पुदीने को पानी में डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है| यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ शरीर को गर्मी से मुक्त करने में कारगर होता है| आइए जानें पुदीने के पानी के फायदे –

स्किन के लिए लाभदायक

एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर पुदीने का पानी गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| इसको पीने से स्किन को फ्रेश रखा जा सकता है। यह त्वचा को हैल्दी रखता है|

पिंपल्‍स से राहत

पुदीने का पानी पीने से गर्मियों में तेलीय त्‍वचा से छुटकारा पाया जा सकता है| यह स्किन पर होने वाले मुहांसों को दूर करने का अच्छा विकल्प है| इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स से छुटकारा दिलाते हैं|

पेट को रखे हैल्दी

गर्मियों में पेट का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी होता है| ऐसे में पुदीने के पानी का सेवन कर शरीर को हैल्दी बनाया जा सकता है| इसमें पाया जाने वाला मेन्थॉल पाचन तंत्र को सुचारु रखता है|

सिरदर्द से छुटकारा

सिरदर्द से राहत पाने के लिए गर्मियों में पुदीने का पानी पीना लाभदायक होता है| इसको पीने से सिरदर्द एकदम दूर हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PMsZqy

No comments:

Post a Comment