
अब निर्धारित समय से पांच दिन बाद मॉनसून केरल पहुंचेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून अपने निर्धारित समय से पांच दिन बाद 6 जून को केरल पहुंचेगा। दक्षिण पश्चिम मॉनसून इसके बाद उत्तर की तरफ बढ़ जायेगा।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 18 और 19 मई के दौरान अंडमान सागर के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप और इससे लगी दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JJ1Y6v
No comments:
Post a Comment