
पंजाब में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बड़े उद्योगपतियों के अरबों रुपयों के कर्ज तो माफ कर दिए लेकिन किसानों के कर्ज नहीं माफ किए। पंजाब के फरीदकोट में एक रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों के ऋण माफ कर दिए गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा – 72 हजार रुपये साल का, जिसकी भी आमदनी 12 हजार रुपये प्रति महीने से कम की है, उसको मिलेगा। जो भी गरीब लोग है आपके बैंक अकाउंट में जाएगा। जैसे ही जाएगा आप लोग माल खरीदना शुरू करोगे, वैसे ही आपकी दुकानें चालू हो जाएंगी। डिमांड पैदा होगा, जैसे ही डिमांड पैदा होगा, लुधियाना की सबकी सब छोटी, मीडिलसाइज फैक्ट्रियां चालू हो जाएंगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा।
यह भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग का असाधारण कदम – पश्चिम बंगाल में निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले बंद किया चुनाव प्रचार
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JmSkaa
No comments:
Post a Comment