
विटामिन सी से युक्त आंवले का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कुछ लोग इसका मुरब्बा खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग चटनी के रूप में। लेकिन हर रूप में यह स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। तो चलिए जानते हैं आंवले से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में-
आंवला पेट में अम्लीय स्तर को संतुलित करने और आंत को क्षारीय बनाने में मदद करता है। यही नहीं, आंवला लिवर की कार्यप्रणाली में भी सहायक होता है। फेफड़ों को मजबूत करता है और शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाता है जोकि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी हैं।
आंवले में उच्च मात्रा में आयरन और कैरोटीन पाया जाता है जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला त्वचा की मृत कोशिकाओं को सही करता है और बालों को टूटने से रोकता है।
आंवले में क्रोमियम के गुण भी पाए जाते हैं। क्रोमियम एक ऐसा खनिज है जिसकी व्यक्ति को अल्प मात्रा में जरूरत होती है, लेकिन फिर भी सामान्य शारीरिक कार्यों जैसे भोजन को पचाने के लिए यह आवश्यक होता है।
आंवले में मौजूद कई सारे एंटी.ऑक्सीडेंट्स त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने में खास मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला कैरोटीन आंखों की रोशनी को मजबूत कर समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VLFVT7
No comments:
Post a Comment