
वर्तमान समय में हर मिठाइयों पर सोने-चांदी का बेहतरीन वर्क लगाया जाता है। और इन मिठाइयों का मोह भी इतना अधिक होता है कि हम इन्हें खाने के रूप में इनका बखूबी उपयोग करते हैं। आप लोग भी चांदी के वर्क लगी मिठाई अवश्य ही खरीदते होंगे, क्योंकि वो देखने में अत्यधिक सुंदर और आकर्षक लगती हैं। अगर आप मिठाई की दुकानों पर जाते हैं, तो आप अवश्य ही पाते होंगे कि चांदी का वर्क लगी मिठाई अन्य की तुलना में बहुत महंगी होती है।
न मिठाइयों को खाने वाले कुछ लोग यह मानते हैं कि अगर वे चांदी का वर्क लगी मिठाई खाएंगे, तो उन्हें चांदी की ताकत अवश्य मिलेगी। शायद यही कारण है कि बूढ़ें हो, बच्चे, सभी किसी भी शुभ कार्य में चांदी के वर्क लगी मिठाई और चांदी का वर्क लगा पान बहुत ही चौ से खाना पसंद करते हैं। लेकिन हद तो तब हो जाती है, जब लोग इस वर्क को पूरी तरह शाकाहारी मान लेते हैं। अगर आप भी अभी तक यही मानते हैं, तो पूरी तरह सावधान हो जाइए। क्योंकि ये चांदी का वर्क न सिर्फ़ मांसाहारी है, बल्कि यह आपकी सेहत और आपके बच्चों की दिमागी सेहत के लिए बहुत अधिक खतरनाक भी है। जी हां, चांदी के वर्क में लिपटी मिठाई खाने से आपको कैंसर जैसी बहुत ही घातक बीमारी हो सकती है।
अगर आपको यह लग रहा है कि हम भ्रम फैला रहे हैं, तो आप विल्कुल गलत हैं। क्योंकि ये बात हम नहीं, बल्कि कई सारे रिसर्च रिपोर्ट्स कह रही हैं। दरअसल, जिन मिठाईयों पर लगे चांदी के वर्क को आप पूरी तरह शुद्ध चांदी का मानते हैं, असल में वह शुद्ध चांदी का होता ही नहीं है। यह एल्युमीनियम जैसी चमकीली धातु से पूरी तरह बनाया जाता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WTZfuQ
No comments:
Post a Comment