
गलत खान-पान और फास्टफूड का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिस कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने कम हो जाते हैं। जिस कारण आपको एनीमिया की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटना में ज्यादा मात्रा में खून बह जाने के कारण एनीमिया की प्रॉब्लम हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे किस तरह से आप एनीमिया की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
अपने खान-पान में आयरन से भरपूर पौष्टिक आहार को जरूर शामिल करें। चुकंदर, गाजर, पालक, टमाटर और अन्य हरी सब्जियां में आयरन की काफी मात्रा होती है।
हर रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने और गुड़ का सेवन करने से आप कुछ दिनों में एनीमिया की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते है।
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप खाना बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी ज्यादा कमी होने पर आप डॉक्टर की सलाह से आयरन की गोलियां भी ले सकते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2DNT18b
No comments:
Post a Comment