Monday, May 6, 2019

छोटे से आशियाने को बनाएं हरा-भरा

घर को सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे-महंगे शोपीस लाए जाएं या फिर उसमें काफी पैसे खर्च किए जाए। अगर आप थोड़ा स्मार्टली और किफायती तरीके से घर को सजाना चाहते हैं तो ग्रीनरी को अपने घर में जगह दें। इससे घर देखने में तो अच्छा लगेगा ही, साथ ही आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि छोटे से घर में हरियाली कैसे शामिल करें-

सबसे पहले तो पौधों को घर में जगह दें, जो साइज में छोटे हों और जिन्हें आसानी से संभाला जा सके। कैक्टस, डेजर्ट और ट्रॉपिकल बेहतरीन गो-टू चॉइस हैं। ये साइज में भी छोटे होते हैं और एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट भी करते हैं।

एक कंटेनर में छोटे चिकने पत्थर याने की पेबल्स को बेस बनाएं। अब इस पर बालू-रेत की एक लेयर बना दें। इससे ड्रेनेज अच्छा होगा। इस तरह के प्लांट्स के जड़ ज्यादा पानी नहीं सहन करते हैं।

अपने टेरेनियम को पर्सनल फ्लॉवर्स और प्लास्टिक फिग्रींस के साथ कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इससे फॉरेस्ट जैसा फील मिलेगा। कलर्ड सैंड और गार्डन नोम्स से लैंडस्केप तैयार किया जा सकता है। लाइटबल्बस, टी-कप्स और मेसन जार भी क्यूट और क्रिएटिव लगेंगे।

एक्स्ट्रीम टेम्प्रेचर अवॉयड करें और डाइरेक्ट सनलाइट भी। आपके प्लांट्स छांव और ज्यादा ह्यूमिडिटी सहन करने लायक होने चाहिए। ध्यान रखें प्लांट्स उस माहोल को अडॉप्ट करने लायक हों जहाँ उन्हें रखा जा रहा है। कोशिश करके अपने प्लांट्स के ग्रोथ की खातिर आइडियल कंडीशन पैदा करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/300noSk

No comments:

Post a Comment