Thursday, May 16, 2019

मायावती ने न्याय योजना को बताया गलत, दिया ये नया विकल्प

नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायवती आये दिन कांग्रेस पर नए-नए हमले करती रहती हैं| अब उन्होंने कांग्रेस की सबसे महत्वाकांक्षी योजना न्याय को गलत बताया है| मायावती ने कहा है की न्याय योजना महज वोट बटोरने का तरीका है| इससे गरीबो का भला सम्भव नहीं है| इसके लिए हम दूसरा विकल्प देना चाहते हैं|

ये दिया विकल्प– मायावती ने कहा कि गरीबी उन्मूलन को ध्यान में रखते हुए हम कहना चाहते हैं कि अगर हमे केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिलता है हम गरीबों को 6000 रुपए प्रति माह देने की बजाय लोगों को नियमित सरकारी नौकरी या फिर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी देने का काम करेंगे| कांग्रेस की न्याय योजना को मायावती ने सिर्फ गरीबों के वोट की खातिर किया गया ऐलान बताया| उन्होंने कहा कि लोगों को हर महीने 6000 रुपए देने से गरीबी नहीं खत्म होगी| प्रियंका पर इशारों से हमला- मायवती ने बीते दिन अपने एक भाषण में कहा की चुनाव के समय मन्दिर जाना एक फैशन हो जाता है| मैं आयोग से कहतीं हूँ की आप मंदिर जाने और रोड शो करने का पैसा भी चुनावी खर्चे में जोड़ दें| जाहिर है की उनका हमला प्रियंका गाँधी पर था जो की हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने गईं थीं|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JmOdek

No comments:

Post a Comment