Thursday, May 16, 2019

उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा – प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी मनमानी कार्रवाई

उच्‍चतम न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बैनर्जी की छवि बिगाड़ने के लिए फोटो शॉप करके उनकी तस्‍वीर कथित रूप से सोशल मीडिया पर डालने वाली प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को मनमानी कार्रवाई बताया है।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने यह व्‍यवस्‍था प्रियंका शर्मा के भाई के वकील द्वारा यह मामला न्‍यायालय के सामने लाये जाने के बाद दी। उन्‍होंने कहा था कि न्‍यायालय के कल के आदेश के बाद भी प्रियंका को जेल से रिहा नहीं किया गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से पेश वकील ने न्‍यायालय को बताया कि प्रियंका को आज सुबह लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर रिहा कर दिया गया।

शीर्ष न्‍यायालय ने कल प्रियंका को जमानत दे दी थी और कहा था कि रिहाई के बाद वह सोशल मीडिया पर ममता बैनर्जी की तस्‍वीर के लिए उनसे लिखित में माफी मांगें।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JJtpx5

No comments:

Post a Comment