
बदलते मौसम में बालों का झड़ना एक आम समस्या है| यह समस्या अधिकतर लोगों में उम्र, आनुवंशिकी, स्वास्थ्य और गलत आहार के कारण होती है। भोजन में पोषक तत्वों की कमी इस समस्या को उतपन्न करती है। हेयरफॉल, बाल सफेद होने आदि समस्या से बचने के लिए सही लाइफस्टाइल को अपनाना और उचित आहार को लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
अंडे का सेवन
आहार में बायोटिन की कमी से हेयरफॉल की समस्या अधिक होती है| अंडे में बायोटिन और प्रोटीन अधिक होता है जिससे बाल हैल्दी बनते हैं। आहार में अंडे को शामिल कर आप बालों को स्वस्थ बना सकते हैं|
शकरकंद का उपयोग
बीटा-कैरोटिन से भरपूर शकरकंद को खाने से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है। विटामिन ए युक्त शकरकंद बालों के टूटने की प्रक्रिया को कम कर देता है| इसका सेवन करने से हेयरफाल को ठीक किया जा सकता है|
बेरी है फायदेमंद
बेरी विटामिन सी युक्त बेरी बालों के लिए रामबाण साबित होती है| इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं जिससे बाल खराब नहीं होते। इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी कोलेजन नामक प्रोटीन का निर्माण करता है जिससे बाल लंबे समय तक मजबूत बने रहते हैं|
पालक खाएं
बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिलाने में लाभदायक होता है| इसमें आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी अधिक होता है| पालक सीबम के उत्पादन में फायदेमंद होता है जिससे बालों को भरपूर पोषण मिलता है और बाल मजबूत बने रहते हैं|
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/301ay6n
No comments:
Post a Comment