Sunday, May 5, 2019

यह चीजें खराब कर सकती हैं आपका रिश्ता

जब दो लोग एक रिश्ते में बंधते हैं तो शुरूआत में वह अपनी स्वप्ननगरी में विचरण ही करते हैं। लेकिन एक समय बाद रिश्ते में ठहराव आता है। यह ठहराव रिश्ते को स्थायित्व प्रदान करता है। कभी-कभी इसके बाद रिश्ते में दरार आनी भी शुरू हो जाती है। ऐसी कुछ चीजें होती हैं, जो रिश्ते पर इस कदर हावी हो जाती हैं कि रिश्ते की दीवार दरकनी शुरू हो जाती है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में-

रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव ही दो लोगों को आपस में बांधकर रखता है। लेकिन जब दोनों पार्टनर के बीच इमोशनल डिससैटिस्फैक्शन होने लगता है तो रिलेशनशिप में अलगाव होता है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी इमोशनल होते हैं। ऐसे में जब किसी एक पार्टनर को दूसरे पार्टनर से अपेक्षा के मुताबिक सहयोग नहीं मिलता है तो उनके रिश्ते में दररा आने लगती है।

दोनों पार्टनर के तालमेल से ही रिश्ता आगे बढ़ता है। लेकिन जब दोनों के बीच तालमेल बिगड़ने लगता है तो उनके रिश्ते की नींव हिलने लगती है। रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर के बीच तालमेल की कमी रिश्ते में अलगाव की वजह बन सकती है।

कई बार रिलेशनशिप में पार्टनर छोटी-छोटी नासमझी करते हैं जो उनके रिश्ते के लिए खतरनाक साबित होते हैं। कभी-कभी पुरुष अपनी पार्टनर की आदतों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते हैं । एक मजबूत रिश्ते में समझदारी की बहुत दरकरार रहती है। इसलिए दोनों पार्टनर अच्छे से एक-दूसरे को समझें।

जब भी रिश्ते में धोखा और फरेब शुरू होता है तो वो रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाता है। कई बार पुरुष रिश्ते को ईमानदारी से निभाने के बजाए महिला पार्टनर को धोखा देना शुरू कर देते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2ZXwZJz

No comments:

Post a Comment