
उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में बदलाव होना आम बात है। ऐसे में खान पान का ध्यान रखना बहुत अनिवार्य है। जैसे ही लड़कियां, आयु की 20 वीं अवस्था के पार पहुंचती है, तो उनके शरीर में बदलाव होने शुरु हो जाते हैं। ऐसे में लड़कियों को खान-पान का बहुत ही विशेष ध्यान रखना चाहिए। युवा लड़कियों को इन चीजों का करना चाहिए सेवन…
पानी: प्रतिदिन कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर से गंभीर बीमारियां दूर होगी और साथ ही त्वचा भी खूबसूरत होगी। पानी शरीर से अतिरिक्त मोटापा कम करने में अत्यधिक सहायक भी है।
फैट: सभी लड़किया फैट से बचना चाहती है । लेकिन 20 वर्ष की आयु के बाद उन्हें आहार में ऐसी चीजों का सेवन अवश्य करना चाहिए जिससे फैट बढ़ सके। इसका कारण ये है कि यह उम्र शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उपयुक्त है।
फल: आहार के बीच या बाद में फल का सेवन कतई नहीं किया जाता है। जो पौष्टिक सेहत के लिए हानिकारक है। फलों से विटामिन ए, सी व फाइबर आदि मिलते हैं। इसलिए प्रतिदिन 2 से 3 फल जरूर खानें चाहिए।
पौष्टिक आहार: सुबह सुबह नाश्ते में दूध, केला, दलिया या पोहा जैसी चीजों का सेवन करने शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए पौष्टिक आहार लेना जरूरी है।
अनाज: 20 वर्ष की आयु लड़कियों को प्रतिदिन 250-300 ग्राम अनाज खाना चाहिए। इसके लिए वह चावल, दलिया, रोटी और दाल जैसी चीजों का सेवन अवश्य कर सकती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WuU8nE
No comments:
Post a Comment