Monday, May 6, 2019

काजू है हमारे लिए फायदेमंद, जानिए कैसे

काजू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हर रोज काजू खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। काजू एक ऐसा नट्स है जिसमें फैट की मात्रा अन्य नट्स से कम होती है। काजू में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम व एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण काफी मात्रा में होते हैं जो हार्ट प्रॉब्लम, एनीमिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे काजू का सेवन करने से हमें क्या फायदे हैं।

काजू की कच्ची गिरी को ठंडे पानी में घिसकर लेप बनाएं। इस लेप को फोड़े पर लगाने से फोड़ा पककर जल्दी ठीक होता है।

आजकल काफी लोग मोटापे से परेशान हैं। काजू खाने से आपका वज़न नियंत्रण में रहता है।

काजू दाँतों और मसूड़ो को स्वस्थ रखता है। इसके लगातार इस्तेमाल से दातों को मजबूती मिलती है। इसमें उपलब्ध रसायन दातों को कमज़ोर होने से बचाते है।

काजू में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण काफी मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PRhv59

No comments:

Post a Comment