Tuesday, May 28, 2019

ऐसे पहनें कपड़े, नहीं दिखेगा पेट

कपड़े पहनना वास्तव में एक कला है। कपड़े महज तन ढकने के लिए ही नहीं होते, बल्कि यह आपको स्मार्ट भी दिखाते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप समझदारी से कपड़े पहनते हैं तो आप अपनी शरीर की कमियों को भी आसानी से छिपा सकती है। अगर आप प्लस साइज हैं तो आज हम आपको स्लिम दिखने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं-

लोअर बाॅडी पार्ट को परफेक्ट दिखाने में हाई वेस्ट बैंड बेहद काम आता है। अगर ट्राऊजर्स या जींस के साथ टाइट टी-शर्ट पहनना चाहती हैं तो हाई वेस्ट बैंड निकर जरूर पहनें। हाई वेस्ट बैंड निकर आपको मार्केट में स्किन कलर के अलावा ब्लैक कलर में भी मिल जाएंगी। इसी तरह पेट का मोटापा कम दिखाने के लिए भी वेस्ट बैंड का सहारा लिया जा सकता है।

अगर आप टमी अधिक है और आप उसे दिखाना नहीं चाहतीं तो अपने कपड़ों के स्टाइल में थोड़ा बदलाव करें। आप टॉप, ए या वी नैक लाइन ड्रैस या लंबे कुर्ते कैरी करें। यह आपका मोटापा छिपाने में मदद करती है।

लेयरिंग के जरिए भी मोटापा काफी हद तक कम दिखता है। इसके लिए आप ड्रैस के साथ जैकेट कैरी करें। इससे आपका पूरा टमी कवर होगा और आप बेहद स्टाइलिश भी नजर आएंगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2HHE3TD

No comments:

Post a Comment