
पपीता एक ऐसा फल है, जिसे आप पूरे साल आसानी से खा सकते हैं। इसे खाने का कोई एक विशेष सीजन नहीं होता। आमतौर पर लोग पके पपीते का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो कच्चे पपीते का भी सेवन आसानी से कर सकते हैं। यह भी सेहत के लिए उतना ही लाभकारी होता है। तो चलिए जानते हैं कच्चे पपीते के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-
कच्चा पपीता शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने में मददगार है। दरसअल, इसमें विटामिन सी और ए के साथ कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में विटामिन की कमी को दूर करते हैं।
वहीं अगर आप मधुमेह रोगी हैं तो आप कच्चे पपीते का सेवन करें। इसका सेवन खून में शुगर की मात्रा को कम करता है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन यह मोटापे की समस्या को भी दूर करने में कारगर है। इसमें सक्रीए एंजाइम होते हैं, जोकि तेजी से फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट निकल जाता है। इसलिए आप प्रतिदिन कच्चे पपीते का सेवन करें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2W6TT2J
No comments:
Post a Comment