
बदलती जीवनशैली ने जिस चीज को सबसे ज्यादा बदला है, वह है हमारा खान-पान। आजकल लोग जंक फूड व प्रोसेस्ड फूड की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। खाने में ये भले ही स्वादिष्ट लगते हों लेकिन वास्तव में इनसे स्वास्थ्य को काफी हानि उठानी पडती है। तो चलिए जानते हैं प्रोसेस्ड फूड से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में-
यह तो आप जानते ही होंगे कि प्रोसेस्ड फूड में मीठा काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और ज़्यादा चीनी हानिकारक होती है। इसके कारण मेटाबॉलिज़्म पर विपरीत प्रभाव पडता है। साथ ही इससे इंसुलिन प्रतिरोध, उच्च ट्राइग्लिसराइड्स, हानिकारक कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और लिवर तथा पेट में वसा जमा हो सकता है।
कुछ लोग जंक फूड के आदी हो जाते हैं और पूरी तरह से उनके सेवन पर नियंत्रण खो देते हैं। इन खाद्य पदार्थों को खाने से उनके मस्तिष्क की बायोकेमेस्ट्री को तीव्र डोपामाइन के द्वारा नियंत्रण कर लिया जाता है। आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन चीनी और बेहद खराब जंक फूड मस्तिष्क में उसी क्षेत्र को सक्रिय करते हैं, जोकि कोकेन आदि दवाइयों से होता है।
प्रोसेस्ड फूड स्वस्थ खाद्य पदार्थों की तुलना में आवश्यक पोषक तत्वों में बहुत कम होते हैं। विटामिन और खनिज की कमी प्रोसेस्ड फूड में साफ तौर पर देखी जा सकती है। जितना अधिक आप प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, उतना कम आप विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और विभिन्न तरह के पोषक तत्व प्राप्त करते हैं। जो आपके शरीर के बेहतर संचालन के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Mgur6C
No comments:
Post a Comment