
पश्चिम बंगाल में निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने असाधारण कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय कोलकाता में हुई हिंसा को देखते हुए लिया गया है। निर्वाचन उप-आयुक्त चंद्रभूषण कुमार का कहना है कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा।
कोलकाता में हुई हिंसा के बाद आयोग ने प्रख्यात समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है।
आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की वजह से राज्य के प्रधान गृहसचिव अत्रीय भट्टाचार्य को पद से कार्यमुक्त और अपर महानिदेशक सीआईडी राजीव कुमार को पद से हटा दिया है तथा उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय में रिपोर्ट करने को कहा है।
लोग लगा रहे थे मोदी-मोदी के नारे तो गाड़ी से उतरकर ये बोलीं प्रियंका गाँधी
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JK9spY
No comments:
Post a Comment