Thursday, May 16, 2019

ममता ने भाजपा से बदला लेने की बात कही थी और 24 घंटे के अंदर अमित शाह के रोड शो के दौरान हुईं हिंसक घटनाएं

चुनाव प्रचार के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के उत्‍तर 24 परगना जिले में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी हिंसा की राजनीति कर रही हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि ममता ने भाजपा से बदला लेने की बात कही थी और 24 घंटे के अंदर कल पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसक घटनाएं हुईं।

पीएम मोदी ने कहा – दीदी अपने अहंकार में आप क्‍या-क्‍या कर रही हैं। यहां भाजपा नेताओं को रैली नहीं करने दी जा रही है, वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा, उम्‍मीदवारों पर हमले किए जा रहे, यहां तक कि नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के प्रपौत्र को भी आपके गुंडों ने नहीं छोड़ा। दीदी आप बंगाल को किस युग में ले जाने पर तुली हुई हैं।

यह भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग का असाधारण कदम – पश्चिम बंगाल में निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले बंद किया चुनाव प्रचार


from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JiZRXu

No comments:

Post a Comment