
चंपारण: पीएम मोदी ने शनिवार को चंपारण में एक आमसभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने नितीश सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा की नितीश कुमार ने बिहार से लालटेन को हटाकर led की दूधिया रौशनी पूरे बिहार में की है|
महागठबंधन को घेरा- पीएम ने कहा कि चार चरणों के बाद इनके झूठे दावों की पोल खुल गई है| वंशवाद और भ्रष्टाचार की काली कमाई से इनमें जो अहंकार है, उसे ठीक करने की लोगों ने ठान ली है| ये हारे हुए लोग इससे बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे| ये पहले मोदी को गाली दी, महामिलावटी डिक्शनरी लेकर नई गाली खोज रहे हैं| चार चरण के अब आधी गाली मोदी को आधी गाली ईवीएम को दे रहे हैं| लेकिन पिछले तीन दिन से इनकी हालत अधिक खराब है, ये संतुलन गंवा चुके हैं| ये अब चुनाव आयोग को गाली दे रहे हैं| ये हार का रेडीमेड बहाना है| किसी छात्र का पेपर खराब होता है तो कई बहाने बनाता है| हालात को दोषी ठहराता है, महामिलावटी भी ऐसे ही हैं| मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा की आज कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है की वो इतने कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है| आप वंशवाद के दम पर राजनीति तो कर लोगे लेकिन विजन कहा से लाओगे|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Loev1z
No comments:
Post a Comment