
डायरेक्टर विकास बहल पर भी मीटू के जरिए यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन अब विकास बहल को यौन उत्पीड़न के मामले में क्लीन चिट मिल गई है।
जैसे ही यौन उत्पीड़न की खबर इंटरनेट पर आई थी उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के डायरेक्शन से निकाल दिया गया था। लेकिन अब क्लीन चिट मिलने के बाद “सुपर 30” के डायरेक्टर के रूप में उन्हें वापस रख लिया गया है।
विकास पर लगे सभी आरोपों पर रिलाइंस एंटरटेनमेंट ने फुल स्केल पर छान बीन और इंक्वाइरी करवाई। जिसके बाद इंटरनल इंक्वाइरी कमेटी ने ऐलान किया कि विकास सभी आरोपों से बरी हैं और पूरी तरह से मुक्त हैं।
विकास बहल पर साल 2015 में गोवा के एक होटल में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि विकास उनके कमरे में आये और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
प्रोडक्शन हाउस के सीईओ शिबाशईश ने कंफर्म किया है कि विकास ऋतिक रोशन की फिल्म “सुपर 30” को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज होगा। फिल्म में ऋतिक लीड रोल में नजर आने वाले है। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Z1we0L
No comments:
Post a Comment