
अपने बचपन के क्रिसमस को याद करें तो कई बार हमारे पेरेंट्स हमारे लिए सीक्रेट सेंटा बने होंगे। पेरेंट्स अपने बच्चों की हर जरूरत की जानकारी रखते हैं और क्रिसमस के मौके पर उन्होंने कई बार आपको आपकी विश सीक्रेट गिफ्ट के रूप में दी होगी। इस क्रिसमस आप भी अपने पेरेंट्स के लिए सीक्रेट सैंटा बनकर उन्हें खुश कर सकते हैं।
क्रिसमस और न्यू ईयर में पैरंट्स के लिए गिफ्ट आइडियाः
अपनी बचपन की किसी खास तस्वीर जो आपके माता-पिता के साथ हो इस तस्वीर को अच्छे से फ्रेम करा कर अपने पेरेंट्स को गिफ्ट किया जा सकता है। यह उनकी पुरानी यादें ताजा करेगी और आपके और उनके बीच संबंधों को मजबूत बनाएगी। इसके साथ ही आप किसी खास तस्वीर को मग के ऊपर प्रिंट करवा कर भी उन्हें गिफ्ट के रूप में दे सकते है।
आप चाहे तो विजिटा प्रिंट वेबसाइट के जरिए अपनी तस्वीर ऑनलाइन अपलोड कर टीशर्ट, कैप, बैग, ऐसी किसी भी प्रोडक्ट पर प्रिंट करवा कर अपने पेरेंट्स के लिए मंगवा सकते हैं|
इसके साथ ही सर्दियों के इन सीजन पर अपने पैरंट्स को स्टाइलिश विंटर वियर गिफ्ट किया जा सकता है। माता-पिता अपने पुराने स्वैटर को आसानी से नहीं छोड़ते। लेकिन आप उनके लिए अच्छी स्टाइलिश स्वेटर या जैकेट लेकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
पेरेंट्स को बुक या मैगज़ीन इत्यादि भी गिफ्ट किया जा सकता है। क्योंकि पढ़ना हर किसी को पसंद होता है और इस उम्र में लोग अक्सर अकेले होते हैं तो बुक उनके लिए एक अच्छा साथी हो सकता है।
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/397goaS
No comments:
Post a Comment