Saturday, June 8, 2019

अयोध्या: भगवान राम की प्रतिमा का हुआ अनावरण

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम के प्रतिमा का अनावरण किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्म दिवस समारोह का उद्घाटन भी किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर करीब ढाई बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे सीधे अयोध्या शोध संस्थान गए.

करीब आधे घंटे रहने के बाद सीएम मणिराम दास छावनी में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पहुंचे. जहां महंत गोपालदास के जन्मोत्सव समारोह का उद्घाटन किया. सीएम योगी लगातार तीसरी बार महंत के जन्म दिवस समारोह में आ रहे हैं.

इसके बाद सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. बाद में सीएम योगी ने नया घाट, राम की पैड़ी, भजन स्थल और गुप्तार घाट पर हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

आरबीआई का बड़ा ऐलान – सस्ता होगा कर्ज
मालदीव की संसद को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
यूपी में बीजेपी विधायक को आजीवन कारावास, अब 12 सीटों पर होगा उपचुनाव
गडकरी को अपशब्द कहने वाले नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से निकाला, वायरल हुआ ऑडियो टेप
बेटे संग मोदी से मिले कमलनाथ, हुए ट्रोल, लोगों ने कहा “नॉएडा की जमीन वापिस चहिये क्या”
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बयान, गंदे काम करने मीना बाज़ार जाता था अकबर


from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Xt0hOx

No comments:

Post a Comment