Saturday, December 21, 2019

खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: PM मोदी पर हो सकता है आतंकी हमला

दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 22 दिसम्बर को होने वाली भाजपा की महा रैली आतंकियों के निशाने पर है। ये खुलासा खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी भारत में बड़े हमले की फिराक में हैं।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी भारत में आ चुके हैं और वो 22 दिसम्बर को रामलीला मैदान के रैली को अपना निशाना बनाने के फिराक में हैं।

खुफिया एजेंसियों ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा से जुड़े एजेंसी तथा दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि हाल के वक़्त में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से आतंकियों में बहुत बौखलाहट है।

कश्मीर में अनुच्छेद 370 के समाप्ति तथा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पाकिस्तान और उसके यहाँ सक्रिय आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। आतंकी संगठनो द्वारा काफी वक्त से भारत पर बड़े हमले की योजना बनाई जा रही है।

नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन पर क्या कहा सोनिया गांधी ने?

प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल बम फेंकने वाला रईस हुआ गिरफ्तार



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SeFjTV

No comments:

Post a Comment