
पुलिस प्रशासन नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण उत्पन्न स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। सुरक्षाबल संवदेनशील स्थानों पर गश्त लगा रहे हैं। पिछले दो दिनों से चले भारी प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों की सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिेदशक ओ.पी.सिंह ने कहा है कि जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेगुनाह को तंग नहीं किया जाएगा और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
ओ.पी.सिंह ने कहा – प्रदेश के सभी भागों में हमने पुलिस पेट्रोलिंग इनटैनसिफाई कर रखा है। शहर के जितने भी गणमान्य व्यक्ति हैं उनसे व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से उनके टच में हैं, उनको संपर्क कर रहे हैं। उनसे निरंतर अपील कर रहे हैं कि, शांति व्यवस्था बनाये रखने में वो हमारी मदद करें।
शिक्षा पात्रता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर किसी के बहकावे में न आने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को भी कहा। लखनऊ सहित प्रदेश के बीस से भी अधिक शहरों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा रोक दी गई है।
सोनिया गांधी के CAA पर दिए बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पलटवार
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ml7AEy
No comments:
Post a Comment