
आजकल बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं और ऐसे में बच्चे हमेशा ही कुछ न कुछ टेस्टी खाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में मम्मी को समझ ही नहीं आता कि उनके लिए हरदम क्या बनाया जाए। अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और झटपट बनाना चाहती हैं तो उन्हें चॉकलेट बनाना स्मूथी बनाकर दें। यह इतना टेस्टी होता है कि एक बार पीने के बाद बच्चे यकनन इसे दोबारा पीने की जिद करेंगे। तो चलिए जानते हैं चॉकलेट बनाना स्मूथी बनाने की रेसिपी के बारे में-
चॉकलेट बनाना स्मूथी बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर दो टुकड़ों में काट लें और एक बाउल में रखें। स्ट्रॉबेरी को धोकर उसे भी टुकड़ों में काट लें और केले के बाउल में रखें।
अब इस बाउल में चॉकलेट सिरप और कोको पाउडर मिलाएं। साथ में आईस क्यूब्स भी डालें। अब इन्हें मिक्सर में डालकर स्मूद होने तक अच्छे से ब्लेंड करें। आपकी मजेदार ठंडी-ठंडी चॉकलेट बनाना स्मूथी बनकर तैयार है। अब इसे चॉको चिप्स, पुदीने के पत्ते और अंगूर से गार्निश करें और तुंरत सर्व करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2KtAhip
No comments:
Post a Comment