
आज के समय में लोगों को बालों को कलर करना काफी अच्छा लगता है। लेकिन बालों को कलर करने के लिए वह केमिकल्स का सहारा लेते हैं। इससे बाल तो कलर हो जाते हैं, लेकिन बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही इस तरह हेयर कलर करवाना जेब पर भी काफी भारी पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी किचन में मौजूद चीजों से ही बालों को कलर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अगर अब तक आप आलू के छिलकों को फेंकते आए हैं तो अब इनसे अपने बालों को काला करें। इसमें मौजूद स्टार्च एक नेचुरल कलर का काम करता है। साथ ही आलू के छिलके में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम, विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है जो बालों को पोषित करने का काम करता है। इसका हेयर मास्क तैयार करने के लिए आलू के छिलकों को एक कप पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। जब छिलके अच्छी तरह उबल जाएं, तो इन्हें 5 से 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। छिलकों को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इस पानी को एक बर्तन में भरकर रख दें। अगर आपको आलू के पानी से स्ट्रॉन्ग स्मैल आए तो इसे खुशबूदार बनाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल मिला सकते हैं।
आलू के छिलके से तैयार हेयर पैक को साफ और गीले बालों में लगाएं। इस मिश्रण से पांच मिनट तक स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। अब इसे आधे घंटे तक बालों पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद पानी से बाल धो लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WgTPsv
No comments:
Post a Comment