Friday, June 7, 2019

तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अपनाएं यह आसान वास्तु उपाय

तनाव आज के समय में हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन अगर यही तनाव जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार हो जाता है। कई बार देखने में आता है कि तनावमुक्त जीवन जीने के लिए कई उपाय अपनाता है, लेकिन फिर भी उसे कुछ खास लाभ नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप इन वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

फैला हुआ घर अक्सर मन में तनाव पैदा होता है। इसलिए घर को साफ सुथरा रखने का प्रयास करें। कोशिश करें कि हर सामान व्यवस्थित हो ताकि आपका जीवन तनावमुक्त रहे।

बेड के ठीक सामने आईना रखना बिल्कुल उचित नहीं माना जाता। यह आपके पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव पैदा होता है। अगर आप इसे नहीं हटा सकती तो कम से कम रात के वक्त आपको शीशे को कवर कर देना चाहिए। इससे भी आप खुद को स्ट्रेस फ्री रख सकती हैं।

रात में सोते वक्त आपकी दिशा जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती है। इसलिए कभी भी उत्तर की तरफ सिर करके न सोएं। सोने के लिए साउथ की तरफ सिर करके सोना अच्छा माना जाता है।

अगर आपको घर में पॉजिटिव एनर्जी चाहिए। तो आपको फिश एक्वेरियम रखना चाहिए। आप वॉटर बाउल में भी फिश रख सकती हैं। ध्यान रखें एक्वेरियम या वॉटर बाउल को आप नॉर्थ डायरेक्शन में रखें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/31okBTI

No comments:

Post a Comment