
पुदीना एक हरे रंग की पत्तेदार सब्जी होती है जो शरीर के लिए राम बाण होती है| इसका उपयोग अधिकतर लोग चटनी बनाने और व्यंजन का टेस्ट बढ़ाने के लिए करते है| इसमें भरपूर पोषक गुण पाए जाते है जिससे व्यंजन का स्वाद दोगुना हो जाता है|
इसकी पत्तियां खाने से शरीर को काफी लाभ मिलता है| पुदीना का उपयोग करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, सिरदर्द से छुटकारा मिलता है, अस्थमा और सांस से जुडी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है| आइए जानें इसके फायदे –
1. पुदीना खाने से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है| इसकी पत्तियों को रोज़ाना खाने के बाद कुल्ला करना चाहिए| मुंह की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा|
2. स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में पुदीना अहम रोल निभाता है| इसका इस्तेमाल नित्य करना चाहिए, बहुत फायदा मिलेगा|
3. पुदीने का सेवन करने से गर्मी को दूर भगाया जा सकता है| पुदीने का रस गर्मियों के दिनों में शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है|
4. पुदीने का उपयोग करने से हैजा ठीक हो जाता है| पुदीना में प्याज का रस और नींबू का रस मिक्स करके पीना चाहिए| बहुत लाभ मिलेगा|
5. पुदीना का जूस पीने से उल्टी ठीक हो जाती है|
6.पुदीने में जीरा, हींग, काली मिर्च मिक्स कर के पीने से पेट से जुडी समस्याएं ठीक हो जाती हैं|
7. स्किन को फ्रेश महसूस कराने में भी पुदीने की पत्तियां अहम रोल निभाती है| इसको पीसकर स्किन पर अप्लाई करना चाहिए|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31ZUcvu
No comments:
Post a Comment