
वर्तमान की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगो का जीवन इतना अधिक व्यस्त हो गया कि उन्हें खाना खाने का भी पूरा समय नहीं मिल पाता। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि जब उन्हें भूख लगती है तो उस टाइम पर जो भी मिले वे उसे वह खा लेते है और ये संतुलित खाने की ओर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते है। जिस कारण से लोगो का स्वास्थ्य कतई ठीक नहीं रह पाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित खाना शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। कुछ लोग खाने में ऐसी चीज़ो का उपयोग करते है जिनकी वजह से हड्डिया बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती हैं। आइये जानते है ऐसी चीज़ो के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है :
(1 ) आम तौर यह देखा जाता है कि लोगो को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है लेकिन इसका आवश्यकता से अधिक सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है इससे हड्डिया भी जल्द ही कमजोर हो जाती है और साथ ही शरीर में शुगर की मात्रा भी बढ़ जाती है।
(2 ) कॉफी का अधिक उपयोग करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमन्द नहीं होता है क्योंकि इसमें कैफीन बोन नामक पदार्थ उपस्थित होता है जो हमारी बॉडी में “डेंसिटी” के स्तर को घटा देता है।
(3) कई लोगो को मीठा खाने का बहुत शौक होता है लेकिन अधिक मीठा खाना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है क्योकि इससे शरीर में “फॉस्फोरिक एसिड” की मात्रा कम होने लगती है। यही कारण होता है कि उम्र से पहले ही हड्डिया कमजोर हो जाती है।
(4 ) कई लोगो को चिप्स, दालमोठ आदि खाने का भी काफी शौक होता है लेकिन इनमे सोडियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका आवश्यकता से अधिक सेवन करने से जो हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा होती है वो बाहर निकल जाती है। परिणामस्वरूप हमारे शरीर की हड्डिया काफी कमजोर हो जाती है।
(5 ) इसके अलावा शराब पीने के आदि हो जाते है उनकी हड्डिया भी समय से पहले ही बहुत कमजोर हो जाती है। क्योकि शराब का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसलिए शारब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2QVk1b5
No comments:
Post a Comment