Sunday, June 16, 2019

बेफिक्र रहे ! कनखजूरे के काटने पर नहीं होती है मौत

कनखजूरा एक विषैला जीव है, जो कि किसी खेत मे या फिर किसी दीवार पर चिपका हुआ आपको भी कभी न कभी दिखाई दिया होगा। आपको बता दें कि कोई भी जीव किसी दूसरे जीव को तब काटता है जब या तो वह भूखा हो या फिर उसे अपनी आत्मरक्षा करनी हो। यदि किसी चूहे को कनखजूरा काट लेता है तो उस चूहे की मृत्यु मात्र 30 सेकंड में ही हो जाती हैं। परंतु जब किसी मनुष्य को कनखजूरा काटता है तो क्या होता है आज आपको इसी बारे में जानकारी मिलेगी।

यदि कनखजूरा किसी मनुष्य को काट लेता है तो वह अपना जहर उस व्यक्ति के शरीर में भेज देता है। इस विष से ऑक्सीजन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिस कारण उस व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो जाती है, तथा उसकी चोटी में भी बहुत दर्द होता है।

आपको बता दें कि किसी कनखजूरे के काटने पर व्यक्ति की मौत नहीं होती है। क्योंकि आज तक कोई ऐसा मामला सामने ही नहीं आया है, जिसमें की किसी कनखजूरे के काटने के कारण किसी की मौत हुई हो। परंतु कनखजूरे में जहर होता है, जो आपके श्वास लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करता ही है। इस कारण इसके काटने पर आपको जल्दी ही डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Zpfxwo

No comments:

Post a Comment