Sunday, July 14, 2019

पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के उपाय

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हम दिनभर में कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जिनसे पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है। अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो इस समस्या से बच सकते हैं। यह समस्या हमारे खाने-पीने की आदतों के कारण होती है। समय पर खाना न खाना और लंबे समय तक भूखे रहने से पेट में एसिड बनने लगता है, जो पेट के लिए नुकसानदेह होता है।

खाने के बीच में पानी न पिएं:

खाने के बीच में ज्यादा पानी पीने से डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

ज्यादा खाना :

कई लोग टीवी देखते हुए जरूरत से ज्यादा खाना खा जाते हैं। इससे पेट पर असर पड़ता है।

बैठे रहना :

लगातार एक जगह पर बैठे रहने से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता। इससे असिडिटी और अपच की समस्या हो जाती है।

जंक फूड :

इसमें काफी मात्रा में फैट होता है। इसे ज्यादा खाना से डाइजेशन में समस्या शुरू हो जाती है।

तला-भुना खाना:

तेल ज्यादा होने के कारण समोसा, कचौरी जैसी तली-भुनी चीजों में फैट ज्यादा होता है। ऐसे में डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

आजमाएं ये टिप्स

गर्म पानी पिएं :

भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पिएं। सुबह गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।

नींबू पानी पिएं :

अगर आपको सुबह गर्म पानी पीना पसंद नहीं है तो एक गिलास में नींबू का रस निचोड़ कर पिएं। इससे आपके पेट में बन रहा एसिड कम हो जाएगा और पेट भी साफ रहेगा।

खाने से पहले लें फल :

अपच की परेशानी से बचने के लिए खाना खाने से पहले फल खाएं। ऐसे आप कम खा पाएंगे और पाचन समस्याओं से बचे रहेंगे।

चबा कर खाएं खाना :

खाना खाने का सबसे अच्छा तरीका है छोटे कौर लेना और अच्छे से चबा कर खाना। इससे आपके मुंह में कार्बोहाइड्रेट बनेगा जिससे एमाइलेज पैदा होंगे और इससे पाचन अच्छा रहेगा



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XPHEno

No comments:

Post a Comment