Monday, July 15, 2019

जामुन से सेहत ही नहीं, स्किन को भी होता है लाभ

जामुन एक ऐसा फल है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। खासतौर से, मधुमेह और बीपी के रोगियों के लिए तो यह किसी रामबाण से कम नहीं है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि यह सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है तो आप गलत है। जामुन के ब्यूटी बेनिफिट्स भी किसी से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो जामुन खाना शुरू कीजिए। दरअसल, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर जामुन का सेवन स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।

वैसे आप इसे डाइट में शामिल करने के साथ-साथ फेसपैक बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और स्किन पर रंगत ला सकते हैं। इसके लिए जामुन की गुठलियों के पाऊडर में बेसन व दूध मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। इसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें।

अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं। खासतौर से रूसी से तो जामुन यकीनन आपके काम आएगा। दरअसल, इसमें विटामिन सी होता है जो कि कोलेजन को पैदा करने में मददगार होता है। आप इसके पाउडर में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।

हार्ट बीट का है क्राइम से कनेक्शन



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Y4e55F

No comments:

Post a Comment