
बेसन का प्रयोग हम सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि अपनी सुंदरता सवांरने में भी कर सकते है| आपको बता दे की सदियों से महिलाएं बेसन का प्रयोग अपने चेहरे व बालो के लिए करती आ रही है| बेसन हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है|
ब्लीच का काम – अगर आप चेहरे के अनचाहे बालो से अत्यधिक परेशान हो किन्तु आप ब्लीच नहीं करना चाहते हो तो बेसन ब्लीच का काम कर सकता है| इसके लिए बेसन में थोड़ा सा नीबू का रस व कुछ बूंदे पानी की मिला लें और इसका गाढ़ा सा मिश्रण बना लें| इस पेस्ट को चेहरे पर बालो वाली जगह पर धीरे धीरे से रगड़े, फिर कुछ उसे ऐसे ही चेहरे पर छोड़ दे| सूखने पर चेहरे को धो लें| कुछ ही दिनों में इसका असर दिखाई देगा| चेहरे के बाल बहुत जल्द हलके हो जाएंगे|
चेहरे पर लाए निखार – बेसन में दही व हल्दी मिलाएं| इस पेस्ट को चेहरे पर तकरीबन 20 मिनट तक लगे रहने दे| फिर इसे पहले दूध से और बाद में पानी से धो लें| आपका चेहरा दमकने लगेगा|
चेहरे की चमक बढ़ाए – बेसन में हल्दी व सरसो का तेल मिलाकर उबटन बनाए| इस उबटन को चेहरे व शरीर में लगाएं| इस उबटन को सप्ताह में कम से कम तकरीबन दो बार लगाएं| ऐसा करके आपका चेहरा चमकने लगेगा|
रोम छिद्रो की समस्या करे दूर – बेसन त्वचा को साफ़ सुथरा रखने पर रोम छिद्रों को टाइट रखने में अत्यधिक फायदेमंद है| बेसन के पेस्ट में खीरे का रस मिलाए व इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं| इस फेस मास्क को कुछ देर तक सूखने दें फिर ठन्डे पानी सी धो लें| जल्द ही खुले रोम छिद्रों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा|
रूखी त्वचा को नमी दिलाए – शुष्क त्वचा की परेशानी से बेसन आपको छुटकारा दिला सकता है| इसके लिए बेसन में शहद, दूध, मलाई और एक चुटकी हल्दी मिलाएं| इस पैक को करीब 20 मिनट लगा कर रखें| फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें| बेसन लगाने से रूखी त्वचा को अत्यधिक नमी मिलती है|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SeDeW3
No comments:
Post a Comment