
आम को फलों का राजा यूं ही नहीं माना जाता। आम यूं तो खाने में स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसकी मदद से कई स्वादिष्ट व्यजंन भी बनाए जाते हैं। ऐसी ही एक रेसिपी है आम की रबड़ी। गर्मी के मौसम में रबड़ी का सेवन मन को बेहद अच्छा लगता है और अगर बात आम की रबड़ी की हो तो कहने की क्या। तो चलिए जानते हैं आम की रबड़ी बनाने की विधि के बारे में-
आम की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पूरी तरह पके हुए दो आम का गूदा निकाल लें। अब एक आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पिस्ता को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद गैस पर तेज आंच पर एक कड़ाही में दूध डालें और गर्म करें। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस को धीमा करे और दूध में चीनी और केसर मिलाएं। कम आंच पर दूध को तब तक उबाले जब तक कि दूध एक तिहाई न रह जाए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि दूध जले नहीं। इसके लिए आप दूध को बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी देर चलाते रहे।
जब दूध एक तिहाई रह जाए तब इसे आंच से उतार लें और और ठंडा होने दें। अब इसमें आम के टुकड़े और आम का गूदा अच्छी तरह मिलाएं।
इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आम की रबड़ी का असली स्वाद ठंडा होने पर ही आता है।
शिमलामिर्च से सब्जी नहीं, बनाएं मजेदार हलवा
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32snTpn
No comments:
Post a Comment